Vitamin B12 Deficiency: Causes Symptoms and Remedies | विटामिन B12 की कमी के कारण, लक्षण और उपाय

क्या आपको सुबह उठते ही बहुत थकान होने लगती है ? 8 -9 घंटे की नींद लेने के बावजूद भी नींद पूरी न होने का एहसास होता है ? दिनभर आप किसी काम में एक्टिव नहीं रह पाते? तो इसका मतलब है की आपके शरीर में  Vitamin B12 ( विटामिन B12) की कमी है। अगर आप नॉनवेज का सेवन नहीं करते तो आप अपने डाइट में ऐसी चीज़े जरूर शामिल करे जिससे आप आपके शरीर में Vitamin B12 की कमी को पूरा कर सके। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में विभिन विटामिन्स, प्रोटीन्स, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर इत्यादि की आवश्यकता होती हैं।

हमारे शरीर के लिए ज्यादातर आवश्यक तत्वों का पोषण आहार पदार्थो से ही हो जाता हैं। एक ऐसा विटामिन है जो आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है परन्तु आहार तत्वों में Vitamin B12 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने के वजह से अधिकतर भारतीय लोगो में इस की कमी देखि जाती हैं। वास्तव में विटामिन बी-12 की कमी एक नहीं, बल्कि कई सारी समस्याओं को जन्म दे सकती है। जिसमें हेमोग्लोबिन की कमी, एनीमिया, मेंटल हेल्थ प्रोब्लम्स सहित कई सारी अन्य बीमारियां भी शामिल हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से बचकर स्वस्थ और तुंदुरुस्त रहना चाहती हैं, तो इसे तुरंत करें दूर।

विटामिन B12 क्या है ? | What is Vitamin B12 ?

विटामिन B12 को कोबालमीन (Cobalamin) भी कहते । यह एक ऐसा विटामिन है जिसमें कोबाल्ट धातु मिलता हैं। बाकि विटामिन में ये नहीं पाया जाता है। Vitamin B12 हमारे शरीर के स्वास्थ्य और संतुलित कार्य प्रणाली के लिए बेहद आवश्यक है। ये हमारे शरीर की लाल कोशिकाओं ( Red Blood Cells ) के लिए बहुत जरुरी होता है। साथ ही इस विटामिन से ब्रेन हैमरेज का खतरा कम होता है।

आपके लिए क्यों जरुरी है विटामिन B12 ? | Why Is Vitamin B12 Important To You?

  • विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्व पोषक तत्व है। ये हमारे शरीर में विटामिनB12, विटामिन B6 और फोलिक एसिड के साथ मिलकर, हेमोग्लोबिन निर्माण को संभालता है, जो की हमारे रक्त में ऑक्सीजन को परिवहन करता है, और हमारे शरीर की ऊर्जा उत्पादन होने में में मदद करता है।
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए , विटामिन बी१२ नियंत्रित मांसपेशियों के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • विटामिन B12 हमारे न्यूरोन्स (न्यूरॉन्स) के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। ये न्यूरोन्स के लिए उपयुक्त पोषक तत्व प्रदान करके हमारी शरीर की नर्वस सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखता है।
  • विटामिन B12 DNA और एनजाइम्स के सही निर्माण होने में मदद करता है।

विटामिन B12 की कमी के कारण | Causes Of Vitamin B12 Deficiency.

1 . वेगंन या वेजीटेरियन लोगों को विटामिन B12 की कमी होती है ,क्यों की विटामिन B12 हमेशा नॉन वेजीटेरियन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।
2 . समय पर भोजन न करनेसे भी विटामिन B12 की कमी होती है।
3 . पाचन तंत्र खराब होनेसे भी विटामिन B12 की कमी होती है क्यों की इससे पाचन तंत्र खराब होने के कारण ये विटामिन B12 को अवशोषित नहीं कर पाता है।
4 . कुछ दवाओं को लम्बे समय तक सेवन करते रहना, जिससे विटामिन B12 शरीर में अवशोषित नहीं हो पाता है।
5 . पेट की ऐसी गर्दनी सर्जरी जिसमे पेट का हिस्सा काट दिया जाता है ( इलियम ) जिससे विटामिन B12 का अवशोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है।
6 . Intrinsic Factor ये एक ऐसा प्रोटीन का प्रकार है जो की विटामिन B12 के अवशोषण के लिए बहुत जरुरी होता हैं। लेकिन कुछ लोगो में इसकी कमी के कारण उनके आहार से विटामिन B12 शरीर में अवशोषण नहीं होता हैं, और परिणामतः उनमे विटामिन B12 की कमी हो जाती हैं।
7 . जिन लोगो में किसी कारण से operation कर आमाशय या छोटी आंत का कुछ हिस्सा निकाल देते हैं उन लोंगो में विटामिन B12 की कमी पाई जाती हैं।

विटामिन B12 की कमी के लक्षण | Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency.

Causes, Symptoms and Remedies For Vitamin B12 Deficiency
विटामिन B12 की कमी के लक्षण | Symptoms Of Vitamin B12 Deficiency.

1. थकान होना या कमजोरी महसूस होना।
2. चक्कर आना या बैलेंस खोने जैसे लगना।
3. पैरों में सूजन आना या दर्द होना।
4. सांस लेनेमें में तकलीफ महसूस होना।
5. बहुत ज्यादा बाल गिरना या बाल सफ़ेद होना।
6. हाथ और पाव की उँगलियों में सूजन होना।
7. बार बार जीभ में छाले होना।
8. पाचन तंत्र खराब होना, गैस या कब्ज जैसी शिकायत होना।
9. बार बार चिंता या डिप्रेशन जैसी समस्या होना।
10.मासिक धर्म अनियमित होना।
11.रक्त की कमी होना।
12.भूक कम लगना।
13.धड़कन तेज होना।
14.याददाश्त कम होना।
15.त्वचा में पीलापन होना।
16.सरदर्द होना।

विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी आहार | Vegetarian Diet For Vitamin B12 Deficiency

  • दूध, दही, छाछ, पनीर, मक्खन और योगर्ट में थोड़ी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। आप अपने डाइट में ये पदार्थ शामिल कर सकते है।
  • कुछ शाकाहारी भोजन भी छोटी मात्रा में विटामिन B12 सहित होते हैं। इसमें मेथी,करेले,तमाटर, पालक और गोभी शामिल हो सकते हैं। ध्यान रखें कि विटामिन B12 इन स्रोतों में अधिकतर अनुपलब्ध होता है, इसलिए बाकि अन्य स्रोतों से भी इसे पूरक करना जरूरी हो सकता है।
  • शाकाहारी लोग वेजेटेरियन दूध के बजाये में सोया दूध, बादाम दूध, नारियल दूध, और ओट दूध का उपयोग कर सकते हैं।
  • कुछ वेजेटेरियन तैल भी विटामिन B12 सहित होते हैं, जैसे कि कोकोनट तेल और मूंगफली तेल है।

विटामिन B12 की कमी के उपाय | Remedies For Vitamin B12 Deficiency

Causes, Symptoms and Remedies For Vitamin B12 Deficiency
विटामिन B12 की कमी के उपाय | Remedies For Vitamin B12 Deficiency

1. अपने डाइट में विटामिन B12 युक्त खाद्यपदार्थ शामिल करे जैसे मांस, मछली और अंडे।
2 . अगर आप शाकाहारी है तो आप डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध,दही,पनीर अपने आहार में ले और फोर्टिफाइड सीरियल्स, सोया उत्पादों का सेवन करें।
3. विटामिन B12 की कमी को पुरा करने के लिए आप सप्लीमेंट भी ले सकते है, लेकिन इससे पहले डॉक्टिर से जरूर परामर्श करे।
4. फोलिक एसिड, यानी विटामिन B9, B12 अवशोषण में मदद करता है। इसलिए, फोलिक एसिड युक्त डाइट ले या सप्लीमेंट लें।
5 . अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखे जिससे विटामिन B12 अच्छे तरह से अवशोषित किया जा सके।
6 . समय समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर करवाए ताकि विटामिन B12 की कमी को समय पर पकड़ सके।

 

Home Remedies For Piles In Hindi | बवासीर का घरेलु उपचार हिंदी में।

Common Stomach Disease | पेट से जुडी 5 बीमारियां लक्षण, कारण, पथ्य, योगचिकित्सा व उपचार

 

डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर ले और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय ले।

 

2 thoughts on “Vitamin B12 Deficiency: Causes Symptoms and Remedies | विटामिन B12 की कमी के कारण, लक्षण और उपाय”

Leave a Comment