दुनिया की हर लड़की को लगता है की वो सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। उसकी त्वचा कोमल,निखरी और बेदाग़ हो। इसलिए वो अपनी त्वचा पर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती है। अगर आपको भी साफ़ और चमकदार त्वचा चाहिए तो फ्रूट फेशियल ( Fruit Facial) का इस्तेमाल जरूर करे।
आजकल की इस बदलती दिनचर्या के कारण हर किसीको अपने चेहरे का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिलता। इसलिए काफी लड़किया पार्लर जाकर ही फ्रूट फेशियल करती है। लेकिन कुछ कुछ लड़किया ऐसी भी होती है जो हर बार पार्लर जाना अफ़्फोर्ड नहीं कर सकती। इसलिए आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको घर पर ही फ्रूट फेशियल बनाने की विधि बताएंगे।
फ्रूट्स हमारी सेहत के साथ साथ सुंदरता बढ़ाने भी काफी सहायक होते है। आप घर पर ही फ्रूट फेशियल बनाके पार्लर जैसा निखार पा सकती है। आइये जानते है की कैसे करे फ्रूट फेशियल। फ्रूट फेशियल करने के लिए आपको निचे दिए गए 6 टिप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
फ्रूट फेशियल बनाने का तरीका | How To Make Fruit Facial
टिप्स 1
सबसे पहले कच्चे दूध और कॉटन की मदत से अपना चेहरा साफ़ करे। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो दे। दूध एक नेचुरल क्लींजिंग है जो आपके चेहरे की गन्दगी साफ़ करता है और आपके पोर्स भी साफ़ करता है।
टिप्स 2
एक चम्मच ओटमील और आधा चमच निम्बू के छिलके का पाउडर ले। अब इसमें थोड़ा रोज वाटर मिक्स करे और पेस्ट बनाये। इस मिश्रण से अपने चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करे। इस पेस्ट को अपने गर्दन पे भी लगाए। 5 मिनट बाद इस स्क्रब को गुनगुने पानी से धो दे। ये स्क्रब बनाने के लिए आप ओटमील और दही का भी उपयोग कर सकते है।
टिप्स 3
अपने चेहरे पर शहद लेकर उससे गोलाकार मालिश करे शहद एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट के तरह काम करता है। जिससे आपकी त्वचा साफ़ हो जाती है। 10 मिनट बाद अपने चेहरे को धो दे।
टिप्स 4
एक पैन में पानी गरम करे अब उसे अपने चेहरे पर तौलिये की सहायता से भाप ले ऐसा करनेसे आपकी त्वचा में होनेवाले रोमछिद्र खुल जाएंगे।
टिप्स 5
एक पका हुआ टमाटर लेकर उसका रस निकाले। अब उसमे निम्बू का रस निचोड़े। इस मिश्रण को फ्रिज में 20 -30 मिनट के लिए रखे। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाये फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर और गर्दन पर लगाए। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो ले।
टिप्स 6
एक पका हुआ केला लेकर उसे मसले, उसमे निम्बू का रस और एक चम्मच शहद मिक्स करे। अब इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाए फिर 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो दे।
टिप्स 7
एक खीरा ले और उसे घिस ले, अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए। फिर 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले। अब अपने चेहरे को अपने हाथों से थपकी मार कर पोंछ ले। इसी तरह आप बाकि फ्रूट्स से भी घर पर फेशियल बना सकते है।
इन घरेलु फेशियल से बढ़ाये खूबसूरती:
1.एवोकैडो फेशियल ( Avocado Facial )

एवोकैडो न ही सिर्फ फ्रूट या सलाद के रूप में खाते है बल्कि इसे फ्रूट फेशियल में भी इस्तेमाल कर सकते है। ये हमारे स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। इससे निकलता हुआ नॅचुरल और हेल्दी ऑयल हमारे स्किन में कसाव लाता है और हमारे चेहरे पर की झुरिया कम करता है। ये त्वचा को जवां रखने के साथ साथ आपके चेहरे पर ग्लो लाता है।
एक एवोकैडो लेकर उसे मिक्सी में पीसकर उसकी पेस्ट बना दे अब ये पेस्ट लेकर हलके हाथो से अपने चेहरे की मसाज करे। अपने गर्दन पे भी इससे मसाज करे। मसाज के बाद 10 मिनट लगाकर छोड़ दे,चेहरा सूखने के बाद अपना चेहरा ठन्डे पानी से धो दे।
2.स्ट्रॉबेरी फेशियल ( Strawberry Facial )

स्ट्रॉबेरी हमारे शरीर के साथ साथ हमारे स्किन को भी काफी हेल्दी रखती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, और कुछ प्राकृतिक सेलिकल एसिड जैसे गुण पाए जाते है जो स्किन को स्मूथ रखते है। 2 से 3 स्ट्रॉबेरी ले और उन्हें क्रश करके अपने चेहरे पर लगाए। अब अपना चेहरा 10 मिनट बाद धो दे।
3.चॉकलेट फेशियल ( Chocolate Facial )

चॉकलेट को कोको बीन्स से बनाया जाता है। कोको पाउडर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाते है।
और उसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मूँहासों को भी कम कर सकते हैं। चॉकलेट फेशियल त्वचा को नमी प्रदान करके त्वचा की ताजगी को बनाए रखने में मदद करते है। चॉकलेट के सुगंध का आनंद लेना आपके तनाव को कम करता है और आपके मनोबल को भी बढ़ा सकता है। डार्क चॉकलेट पिघलकर अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से लगाए। और चेहरे की मसाज करे। 10 मिनट बाद ठन्डे पानी से अपना चेहरा धो दे। इससे आपके चेहरे की झुरिया भी कम होने लगेगी।
4. संतरा और शहद का फेशियल ( Orange and Honey Facial )

संतरे के रस में शहद को मिलाकर अपने चेहरे पर और गर्दन पर लगाए और हलके हाथो से मसाज करे। संतरे में मौजूद विटामिन सी त्वचा का रंग निखारता है और शहद से त्वचा को पोषण मिलता है।
ध्यान रखे –
इन फेशियल के बाद चेहरा धोने के पहले अगर आप भांप लेते है तो इन फेशियल का असर दुगुना होगा। भाप लेने के बाद किसी आइस क्यूब से अपने चेहरे की मसाज करे। जिससे भाप लेना बंद करने के बाद आपके जो रोम छिद्र खुले होंगे वो चेहरे पर आइस क्यूब लगानेसे तुरंत बंद हो जाएंगे। और आपको कील मुहांसो से भी राहत मिलेगी।
Chehre Par Ke Open Pores Kaise Hataye|चेहरे पर के ओपन पोर्स कैसे हटाए
Oily Skin Pe 8 Easy Homemade Face Scrub |ऑयली स्किन के लिए 8 आसान होममेड फेस स्क्रब
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आप किसी त्वचा रोग से ग्रसित है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श जरूर ले और डॉक्टर के सुझावों के आधार पर ही कोई निर्णय ले।
1 thought on “घर पर ही करे फ्रूट फेशियल | Fruit Facial At Home.”